झांसी: प्रेम नगर थाना पुलिस में नकली शराब बनाने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, SP सिटी ने दी जानकारी
Jhansi, Jhansi | Apr 3, 2024 प्रेमनगर थाना पुलिस बाहन चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान एक कार को पकड़ा गया, जिसमें स्प्रिट से भरा एक प्लास्टिक का जार बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की तो उसने बताया कि एक मकान में नकली शराब की फैक्ट्री चल रही है। वह स्प्रिट सप्लाई करने ले जा रहा था। वही पुलिस ने आरोपी को साथ लेकर बताये गए मकान पर छापा मारा तो पुलिस को शराब बनाने के कई उपकरण मिले।