झांसी: अग्निशमन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा व मतदान को लेकर बबीना विकासखंड में महिलाओं व पुरुषों को मतदान के प्रति किया गया जागरूक
Jhansi, Jhansi | Apr 3, 2024 वरिष्ठ अग्नि सचेतक, प्रगति शर्मा के संयोजन में अग्निशमन ,सड़क सुरक्षा व मतदाता जागरूकता अभियान के क्रम में, बबीना विकासखंड के पंचायत भवन में सैकड़ो की संख्या में उपस्थित ग्रामीण महिलाओं, पुरषों को आग से बचाव के विभिन्न उपाय प्रयोगात्मक तरीके से बताए। साथ ही लापरवाही के कारण बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने हेतु सभी को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियम बताए गए।