झांसी: सेकरा में कबूतरा डेरा पर पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के खिलाफ अभियान चलाया, 1 महिला को किया गिरफ्तार
Jhansi, Jhansi | Apr 3, 2024 उल्दन थाना क्षेत्र में सेकरा कबूतरा डेरा पर चौकी प्रभारी प्रकाश सिंह के साथ पुलिस बल ने छापेमार कार्यवाही कर,1 महिला को 100 लीटर अवैध कच्ची शराब सहित गिरफ्तार किया है | कबूतरा डेरा पर कार्यवाही के दौरान शराब माफिया दूर भाग खड़े हुए | पुलिस ने कार्यवाही के दौरान 1600 लीटर अवैध लहन को भी नष्ट किया है | पुलिस कार्यवाही से शराब माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है |