झांसी: गणेश मडिया में बुंदेलखंड अग्रवाल नवयुवक मंडल के होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन
Jhansi, Jhansi | Apr 3, 2024 बुंदेलखंड अग्रवाल नवयुवक मंडल का होली मिलन समारोह हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बड़ी धूमधाम से, श्री लच्छू चौधरी का मंदिर गणेश मडिया में संपन्न हुआ। जिसमें फूलों की होली के साथ-साथ संगीत में कृष्ण राधा की गीतों का भजन मंडल द्वारा विशेष आयोजन किया गया। जिसमें समाज के लोगों ने फूल की होली का भरपूर आनंद उठाया। इस मौके पर कई महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित रहे।