झांसी: बबीना पुलिस ने जुआ खेलते हुए आठ जुआरी पकड़े, कुल 1 लाख 31 हजार रुपये किए बरामद
Jhansi, Jhansi | Apr 3, 2024 बबीना थाना पुलिस देर रात्रि में गश्त करते हुए क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान हाईवे से मांकुआ जाने वाले मार्ग के जंगल में जुए का अड्डा चलने की जानकारी हुई। सूचना को गम्भीरता से लेते हुए पुलिस बताए गए स्थान पर पहुंची। जहां से छापा मारते हुए 8 जुआरियों को पकड़ लिया। उनके पास से पुलिस ने 1 लाख 31 हजार रुपए की नकदी और 52 ताश के पत्ते बरामद किए।