फतुहा: जेठुली कांड: ₹50000 के इनामी फरार आरोपी पप्पू राय को नदी थाना पुलिस ने किया गिरफ्तार
Fatwah, Patna | May 5, 2026 नदी थाना पुलिस ने जेठुली हत्याकांड के ₹50000 के फरार इनामी आरोपी पप्पू राय को गिरफ्तार किया है। पप्पू राय की गिरफ्तारी पटना के बेउर इलाके से गुप्त सूचना पर की गई है। ग्रामीण एसपी कुंदन कुमार ने फतुहा डीएसपी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए बताया कि इस कांड में अभी तक 27 लोगों की गिरफ्तारी हो गई है। शेष तीन की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है।