गाज़ीपुर: गाजीपुर में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर बड़ा प्रहार, एक दिन में 135 वाहनों का चालान और 3.42 लाख का जुर्माना
गाजीपुर में यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ पुलिस और परिवहन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। बिरनो टोल प्लाजा पर चलाए गए विशेष सघन चेकिंग अभियान में 135 वाहनों का चालान किया गया और कुल 3 लाख 42 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। अभियान के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने, प्रेशर हॉर्न लगाने, मॉडिफाइड साइलेंसर और एचएसआरपी नंबर प्लेट नियमों के उल्लंघन पर...