मुरादाबाद: मुरादाबाद में दो किशोरियों को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
मुरादाबाद के डिलारी थाना क्षेत्र में 15 और 14 साल की दो किशोरियों को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर बालिकाओं को सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में बीएनएस और पॉक्सो एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं। जांच जारी है।