रामगंजमण्डी: भेस चोरी के एक आरोपी को खीमच से किया गया गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
सुकेत थाना पुलिस ने खीमच गांव में भैंस चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में अन्य अज्ञात आरोपियों तथा चोरी में प्रयुक्त वाहन की तलाश जारी है। सोमवार दोपहर करीब 3 बजे जारी प्रेस नोट में कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि खीमच गांव में 26 जून की रात हुई भैंस चोरी की वारदात का सफल खुलासा किया गया है।