जोधपुर: माता का थान थाना पुलिस ने सारण नगर ब्रिज पर टेम्पो में पकड़ी अवैध शराब और बीयर, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
माता का थान थाना पुलिस ने सारण नगर ब्रिज रोड पर एक टेंपो से अवैध शराब और बीयर को जप्त कर दो लोगों को आबकारी अधिनियम में गिरफ्तार किया है।पुलिस ने बताया कि संदिग्ध वाहनों की तलाशी की जा रही थी तब सारण नगर ब्रिज रोड पर एक टेंपो को रुकवा कर तलाशी में टेंपो से 74 बियर 54 देसी अंग्रेजी शराब के पववे मिले टेंपो में सवार दो युवक राजेश और प्रमोद को गिरफ्तार किया है।