निवाई: टोंक: वन विभाग ने अवैध चेजा पत्थर से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की जब्ती
Niwai, Tonk | May 26, 2026 वन विभाग की पेट्रोलिंग टीम ने गांव किवाड़ा के पहाड़ी क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चेजा पत्थर से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की। रेंजर धारीलाल बैरवा ने बताया कि जिला उपवन संरक्षक वीरेंद्र कृष्णिया के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई।