गोरखपुर: कुस्मही जंगल में 3 लड़कियों संग घूमने गई महिला से KTM बाइक पर आए शोहदे ने की छेड़खानी, मांगा मोबाइल नंबर, FIR दर्ज
शाहपुर इलाके की रहने वाली महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 25 जून की दोपहर में करीब अपने बेटी और पड़ोस में रहने वाली 2 अन्य लड़कियों के साथ कुस्मही जंगल घूमने गई थी।वहां बच्चियों को घूमा रही थी।तभी केटीएम बाइक से करीब 20 साल का एक युवक पीछा करने लगा।सन्नाटा देखकर वह हमलोगों के पास आया।इसके बाद जबरन मोबाइल नंबर मांगने लगा।विरोध करने पर गाली गलौज करने लगा