गोह: देवहरा-हसपुरा रोड में अनियंत्रित ऑटो ने खड़ी ट्रक में मारी टक्कर, एक युवक घायल, गयाजी रेफर
शनिवार की दोपहर करीब 2:30 बजे गोह थाना क्षेत्र के देवहरा हसपुरा रोड में खड़ी ट्रक में एक अनियंत्रित ऑटो ने टक्कर मार दी। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने घायल युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोह में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डा. अनीमेष कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज गयाजी रेफर कर दिया