हुज़ूर: भोपाल मंत्रालय में मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई
Huzur, Bhopal | Jun 2, 2026 मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में भोपाल मंत्रालय में हुई कैबिनेट की बैठक। मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए। कैबिनेट ने स्वामित्व योजना के तहत प्रदेश के लाखों परिवारों को उनकी आबादी वाली जमीन के रजिस्ट्रीकृत दस्तावेज देने और सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को तैयार सिलाई की हुई यूनिफॉर्म उपलब्ध कराने का निर्णय लिया।