आंवला: आंवला आसरा कॉलोनी में तीन दिन से बिजली गुल, मीटर लगाने के दबाव के विरोध में कैबिनेट मंत्री के कार्यालय पर हुआ प्रदर्शन
Aonla, Bareilly | Jun 19, 2026 आंवला स्थित आसरा आवास कॉलोनी के मोहल्ला ताड़गंज वार्ड में बिजली मीटर लगाने के दबाव और तीन दिन से बिजली गुल होने से नाराज वार्ड वासियों ने शुक्रवार देर रात साढे आठ बजे कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह के कैंप कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने मंत्री को ज्ञापन सौंपकर मामले में हस्तक्षेप की मांग की है।