प्रतापगढ़: पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने जिला पंचायत मतदान केंद्र का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायज़ा
पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने मंगलवार सुबह 11.50 बजे जिला पंचायत मतदान केंद्र का नीरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायज़ा लिया। एसपी ने बताया कि चुनाव में किसी तरीके की गड़बड़ी न हो इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए है। क्लस्टर मोबाइल के अलावा मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है।