लखीसराय: SIT की टीम ने चेन्नई से पचास हजार का इनामी अपराधी गौरव कुमार को किया गिरफ्तार, एसपी ने दी पूरी जानकारी।
लखीसराय SIT को मिली बड़ी कामयाबी SIT की टीम ने चेन्नई से पचास हजार का इनामी अपराधी गौरव कुमार को गिरफ्तार किया है, गिरफ्तार अपराधी पर शेखपुरा और लखीसराय के विभिन्न स्थानों में लूट का मामला दर्ज है। गिरफ्तार गौरव पिपरिया थाना क्षेत्र के ओलीपुर गांव का रहने वाला है फिलहाल पुलिस पूछताछ के बाद गौरव कुमार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।