लखीसराय: तलवारबाजी में विजेता मुस्कान कुमारी को खेल पदाधिकारी विनोद प्रसाद ने कार्यालय कक्ष में किया सम्मानित।
बीते 30 जून को मोतिहारी जिले के खेल भवन में आयोजित बिहार राज्य स्तरीय चैंपियनशिप वर्ष 20 24, 25 प्रतियोगिता तलवारबाजी में लखीसराय जिले के विककम गांव निवासी मुस्कान कुमारी ने कांस्य पदक प्राप्त कर नेशनल खेल के लिए उनका चयन किए जाने पर लखीसराय जिला खेल पदाधिकारी विनोद प्रसाद के द्वारा उन्हें कार्यालय कक्ष में सम्मानित किया गया।