लखीसराय: लखीसराय सहित कई थाना क्षेत्र में लूट,डकैती एवम चोरी जैसे गंभीर मामले का आरोपी, चेन्नई से गिरफ़्तार
लखीसराय जिले की पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक लूट, डकैती व चोरी जैसे गंभीर कांडों में फरार चल रहे अपराधी गौरव कुमार को चेन्नई से गिरफ्तार किया गया। प्रेसवार्ता कर SP ने बताया की वालीपुर गांव के गौरव कुमार लखीसराय व शेखपुरा में लूट,डकैती,चोरी जैसे आधा दर्जन से अधिक कांडों को अंजाम देने के बाद चेन्नई फ़रार हो गया था।जिसकी गिरफ्तारी हुई है।