लखीसराय: नंदनम पंचायत में शिव पार्वती प्राण प्रतिष्ठा और राम धुनी यज्ञ की सफलता के लिए निकली कलश यात्रा।
लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत नंदनामा पंचायत के महादेबा गांव में शुक्रवार को शिव पार्वती प्राण प्रतिष्ठा एवं 24 घंटे रामधुनी यज्ञ की सफलता को लेकर मंगल कलश यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में 108 कुमारी कन्याओं एवं सुहागिनों ने हिस्सा लिया जो मंगल कलश यात्रा महादेबा गांव स्थित शिव मंदिर से हाथी घोड़े ढोल बाजे केसाथ निकल गया।