सिकंदराराऊ: खेड़ा सुल्तानपुर में मामूली कहासुनी के बाद छोटे भाई ने बड़े भाई की हत्या की, चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
खेड़ा सुल्तानपुर में मामूली कहासुनी के बाद एक भाई ने दूसरे भाई की हत्या करने के मामले में मृतक राजेश कुमार के बेटे दीपक ने अपने चाचा सुनील कुमार, चाची जया देवी और उनके दो बेटों गुनगुन व कृष्णा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सिकंदरा राऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे और पीड़ित के परिजनों को सांत्वना दी है।