करतला: उरगा-बलौदा मुख्य मार्ग पर भारी जाम, धनराज पेट्रोल पंप के पास ट्रेलरों की बेतरतीब पार्किंग से राहगीर परेशान
Kartala, Korba | May 19, 2026 कोरबा जिले के उरगा-बलौदा मुख्य मार्ग पर एक बार फिर भारी जाम की स्थिति निर्मित हो गई है। उरगा सेमीपाली स्थित धनराज पेट्रोल पंप के आसपास ट्रेलर वाहनों की लंबी कतार लगने से यातायात पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। बताया जा रहा है कि ट्रेलर चालकों द्वारा सड़क किनारे और मुख्य मार्ग पर बेतरतीब ढंग से वाहन खड़े कर दिए जाते हैं, जिसके कारण सड़क संकरी हो जाती है और वाहनो