यात्री बसों की सघन चेकिंग सड़कों पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई।
परिवहन आयुक्त के निर्देश पर महासमुन्द के रायपुर रोड में यात्री बसों का विशेष जांच अभियान चलाया गया। जिला परिवहन अधिकारी श्री प्रतीक शुक्ला की टीम ने ड्राइविंग लाइसेंस, फिटनेस, प्रदूषण, बीमा और परमिट जैसे अहम दस्तावेजों और सुरक्षा मानकों की बारीकी से जांच की।
जांच में खामियां मिलने पर 09 बसों पर मोटरयान अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई और 19,600 रुपये का जुर्माना वसूला गया। बस संचालकों को सभी दस्तावेज अपडेट रखने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
#RoadSafety
#road #trasnporte
#chhattisgarh
#mahasamund
5 views | Mahasamund, Chhattisgarh | Oct 14, 2026