करछना: सनाक के पूरे गांव के युवक ने कर्नाटक में की आत्महत्या, शव घर पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम
करछना थाना क्षेत्र के सनाक का पूरा गांव का रहने वाला विनोद कुमार पाल पुत्र अनिका प्रसाद पाल बीते कई वर्षों से कर्नाटक के एक निजी कंपनी में काम करता था। 22 अप्रैल को अज्ञात कारणों से युवक ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। सूचना होने पर पहुंची पुलिस मृतक के घर वालों को घटना की जानकारी देते हुए शव पोस्टमार्टम भेज दिया। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे ।