बस्ती: कलेक्ट्रेट सभागार में आई.जी. आर.एस. की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए निर्देश
Basti, Basti | Apr 22, 2025 जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आई.जी.आर.एस. की समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पोर्टल पर अपने विभाग से सम्बन्धी प्रकरण ना होने पर वापस कर दें, आईजीआरएस प्रकरणों की रैंकिंग में गिरावट पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए सम्बंधित अधिकारियों को रैंकिंग सुधार लाने का निर्देश दिया है।