बस्ती: पी.एम. श्री कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय देवमी में पृथ्वी दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया
Basti, Basti | Apr 22, 2025 पी.एम. श्री कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय देवमी में मंगलवार को पृथ्वी दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार के निर्देशन व खण्ड शिक्षा अधिकारी अरुण कुमार यादव के मार्गदर्शन में पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।