सोनबरसा: सोनबरसा एसएसबी कैंप में पंचायत प्रतिनिधियों के साथ बैठक, युवाओं के कौशल विकास और सीमा सुरक्षा पर ज़ोर
सोनबरसा प्रखंड मुख्यालय स्थित एसएसबी 51 बटालियन सोनबरसा कैंप में बुधवार को नागरिक कल्याण एवं मानव संसाधन विकास कार्यक्रम के तहत पंचायत प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कंपनी कमांडर अधीर कुमार घोष ने की।