उचकागांव: श्यामपुर गांव में मारपीट, चार घायल, अस्पताल में इलाज जारी, प्राथमिकी दर्ज
उचकागांव थाना क्षेत्र के झीरवां पंचायत अंतर्गत श्यामपुर गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गए। घटना 27 मई की शाम की है। मामले में एक पक्ष की घायल रिंकी देवी व उनके पति अरुण कुमार यादव वहीं दूसरे पक्ष की घायल अंजू देवी व उनकी बेटी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उचकागांव में कराया गया। घटना का कारण जमीनी विवाद बताया जा रहा है।