मोठ: अमरा गांव में परिवार पर टूटा मुसीबत का पहाड़, मकान पर गिरा विशाल पीपल का पेड़, तीन दिन बाद भी नहीं मिली राहत
Moth, Jhansi | May 9, 2026 झांसी के अमरा गांव में मंगलवार को मदन कुशवाहा के मकान पर पीपल का पेड़ गिर गया था, लेकिन कई दिन बीतने के बाद भी पेड़ नहीं हटाया गया। परिवार का आरोप है कि वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे जरूर, लेकिन मदद करने के बजाय पेड़ खुद काटने की नसीहत देकर लौट गए। पेड़ गिरने से परिवार को खाना बनाने समेत रोजमर्रा के कामों में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा