गायघाट: महमदपुर सूरा गांव में पुलिस ने 29 बोतल विदेशी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के महमदपुर सूरा गांव से भूसा मे छुपाकर रखे 20 बोतल विदेशी शराब बरामद किया है। इसके साथ ही मौके से एक कारोबारी को गिरफ्तार किया गया है। जिसे मंगलवार दोपहर करीब दो बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। गिरफ्तार हुए आरोपी का पहचान महमदपुर सूरा गांव के वीरेंद्र कुमार बताया गया है