टिकारी विधानसभा में विकास कार्यों को गति देने हेतु लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की बड़ी पहल!
आज लोजपा (रामविलास) के प्रदेश महासचिव सह पूर्व प्रत्याशी (टिकारी विधानसभा) कमलेश शर्मा जी ने बिहार सरकार के माननीय पथ निर्माण मंत्री ई० शैलेंद्र कुमार जी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान गया जी अंतर्गत टिकारी विधानसभा क्षेत्र के दो अत्यंत महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण एवं चौड़ीकरण की मांग प्रमुखता से रखी गई:
1️⃣ टिकारी से बोहिया केसपा माँ तारा मंदिर तक: मखपा, जगदर, उल्ले, डिहुरा, चैता, अलीपुर होते हुए लगभग 19 किमी सड़क का 7 मीटर चौड़ाई में निर्माण (जिससे लगभग 20 गांवों को सीधा लाभ मिलेगा और ऐतिहासिक माँ तारा मंदिर पहुंचना सुगम होगा)।
2️⃣ NH-120 से SH-69 खैरा नहर तक: गया पंचानपुर कोंच रोड से परसाँवां, मुरेरा, गोरकट्टी, कनौदी, गाजीपुर, अदई, बालमठिया, बाली दिघी होते हुए लगभग 13 किमी सड़क का निर्माण (जिससे 10-12 गांवों का प्रखंड मुख्यालय से सीधा संपर्क जुड़ेगा)।
माननीय मंत्री जी ने इन जनहित के मुद्दों पर सकारात्मक आश्वासन देते हुए त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
#KamleshSharma #LJP_Ramvilas #TikariAssembly #GayaJi #RoadConstruction #BiharVikas #ChiragPaswan #JanHitMainPahal