जलालाबाद (शाहजहाँपुर)। जलालाबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक हरीप्रकाश वर्मा ने आज अपने आवास पर जनता दरबार लगाकर क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न गांवों से आए ग्रामीणों ने बिजली, पानी, सड़क, राजस्व और राशन वितरण से जुड़ी शिकायतें उनके समक्ष रखीं।