कुशेश्वरस्थान पूर्वी प्रखंड के कॉमरेड राम जतन पासवान स्मृति भवन में सीपीएम कार्यकर्ताओं ने पूर्व अंचल मंत्री सज्जन राय की अध्यक्षता में शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव का शहादत दिवस मनाया। इस अवसर पर उनके चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया।