सोहागपुर: सरस्वती विद्यालय में डॉ. अंबेडकर जयंती पर ज़िला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर मंगलवार की दोपहर 12 बजे लगभग सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर में जिला स्तरीय कार्यक्रम उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कमिश्नर सुरभि गुप्ता, कलेक्टर डॉ. केदार सिंह एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से हुआ।