पटना ग्रामीण: 'साजिश के तहत गिर रहे पुल' जीतन राम मंझी के बयान पर आलोक मेहता ने कहा केद्रीय मंत्री को इतनी हल्की बात नहीं बोलनी चाहिए
'बिहार में साजिश के तहत गिर रहे हैं पुल' केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के इस बयान पर राजनीति तेज हो गयी है। पूरे मामले पर पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए राजद नेता और पूर्व मंत्री आलोक मेहता ने जीतन राम मांझी पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री को इतनी हल्की बात नहीं करनी चाहिए।