पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट पर सांसद पप्पू यादव ने कहा, दिल्ली को बर्बाद करने में सबसे बड़ी भूमिका केंद्र की है
पटना एयरपोर्ट पर सांसद पप्पू यादव ने रविवार को मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। पप्पू यादव ने कहा कि दिल्ली को बर्बाद करने में सबसे बड़ी भूमिका केंद्र की है। इस दौरान उन्होंने बिहार में लगातार गिर रहे पुल को लेकर भी अपना बयान दिया है। उन्होंने कहा कि बिहार में लगातार पुल गिरने में खनन माफिया की भूमिका सबसे ज्यादा है।