पटना ग्रामीण: भाजपा कार्यालय में मंत्री प्रेम कुमार ने दी जानकारी, कल से वन महोत्सव की होगी शुरुआत
कल से वन महोत्सव की शुरुआत हो रही है। यह वन महोत्सव एक महीने तक चलेगा जो बिहार के हर जिले में भी मनाया जाएगा। वहीं इस बात की जानकारी बिहार सरकार के मंत्री प्रेम कुमार ने रविवार को मीडिया से बातचीत करते हुए दी है। मौके पर मंत्री प्रेम कुमार ने बिहार के सभी लोगों से वन महोत्सव में जुड़ने की अपील की है।