पटना ग्रामीण: माफिया का राज खत्म करने के लिए सरकार एक्शन में है-भाजपा कार्यालय में बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा
वीरचंद पटेल स्थित बीजेपी कार्यालय में डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि माफिया का राज खत्म करने के लिए सरकार एक्शन में है। सरकार ने कानून भी लाया है उस कार्रवाई भी शुरु हो जाएगी। उन्होंने कहा कि बालू माफिया और दारु माफिया दबिश बढ़ रही है। विपक्ष और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के पास कोई सबूत है तो उसे सामने लाना चाहए। सरकार उसपर एक्शन लेगी।