नौगावां सादात: बिजली विभाग का घर-घर जांच अभियान, मीटरों की रीडिंग की गई जांच, उपभोक्ताओं को समय पर भुगतान के लिए किया गया जागरूक
नौगावां सादात विद्युत वितरण खंड क्षेत्र के गांवों में बिजली विभाग ने विशेष अभियान चलाकर घर-घर पहुंचकर बिजली मीटरों की जांच की। इस दौरान विभागीय कर्मचारियों ने उपभोक्ताओं के मीटरों की रीडिंग दर्ज की और बकाया बिजली बिलों की स्थिति की समीक्षा की। अभियान के दौरान जिन उपभोक्ताओं पर बिजली बिल बकाया पाया गया, उन्हें मौके पर ही लंबित राशि जमा करने के लिए प्रेरित।