इंदौर: वन नेशन वन इलेक्शन से विपक्षी सरकार पर कब्जा करने का आरोप, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना
Indore, Indore | Sep 19, 2024 इंदौर में आज मीडिया से चर्चा में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता मृणाल पंत ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। जहां उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में पहली बार विधायकों की खरीद फरोख्त हुई है और चुनी हुई सरकार को गिरा दिया गया, साथ ही राज्य सरकारों के अधिकार छीन लिए गए। वहीं उन्होंने वन नेशन वन इलेक्शन के माध्यम से कई विपक्षी सरकारों पर कब्जा करने का आरोप लगाया।