इंदौर: ग्रीन पार्क में कस्टम गिफ्ट निकालने के नाम पर 2 लाख से ज़्यादा की ठगी, पुलिस ने अकाउंट नंबर की जाँच शुरू की
Indore, Indore | Feb 7, 2025 इंदौर के चंदन नगर इलाके में एक व्यक्ति के साथ दो लाख से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। जिसमें फरियादी के पास इंग्लैंड से एक नंबर से कॉल आया, जिसमें कॉलर ने बताया कि उसका गिफ्ट कस्टम में फंसा है और उसे प्राप्त करने के लिए कुछ रुपये का भुगतान करना होगा। कॉलर पर विश्वास कर फरियादी ने अलग-अलग समय में दो लाख से ज्यादा रुपये कॉलर को ट्रांसफर कर दिए थे।