इंदौर: द्वारकापुरी में हत्या का खुलासा, पुलिस ने 2 नाबालिगों सहित 5 आरोपियों को हिरासत में लिया, पत्नी से विवाद के कारण हुई थी हत्या
Indore, Indore | Feb 7, 2025 इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में हुई हत्या का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा किया है। पुलिस ने 5 आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिनमें दो नाबालिक भी शामिल हैं। जिसमें मृतक नीलेश मुख्य आरोपी पवन की पत्नी से बातचीत करता था, और इसी कारण पवन ने अपने साथियों के साथ मिलकर नीलेश की पिटाई की, जिसके चलते उसकी मौत हो गई।