मंदसौर: पुलिस थाना सिटी कोतवाली की त्वरित कार्यवाही ने गुम हुए 3 वर्ष के बालक को अपने परिजनो से सकुशल मिलवाया।
मंदसौर पुलिस थाना सिटी कोतवाली पर दो अज्ञात व्यक्ति, एक 3 वर्ष के बालक को थाने पर लेकर आए और बताया कि यह घंटाघर के पास अकेला रो रहा था। इसके आसपास कोई परिजन नहीं थे। इसके साथ कोई दुर्घटना ना हो जाए इसलिए हम इसे लेकर थाने पर आवश्यक कार्यवाही हेतु लेकर आए हैं। उक्त बालक को सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा बड़ी ही प्रेमपूर्वक तरीके से थाना सिटी कोतवाली पर बिठाया।