मंदसौर: आज सामान्य रहेगा मौसम विशेषग्य बोले- आंधी, गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी होती रहेगी।
मंदसौर शुक्रवार को दिनभर तेज गर्मी रही। तापमान में भी 2 डिग्री तक का उछाल आया है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री के आसपास बना हुआ है। जिले में शनिवार को भी ऐसा ही मौसम बना हुआ है। बारिश के आसार नहीं हैं। मौसम के जानकारों का कहना है कि मानसून की दोनों अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में ब्रांच कमजोर हो गई है।