मंदसौर: गौवंश मे फरार चल रहे आरोपीयों को, जहरीली शराब के साथ गिरफ्तार करने मे मंदसौर पुलिस थाना वायडी नगर पुलिस को मिली सफलता।
मंदसौर गोवंश के मामले में फरार चल रहे 3 आरोपियों को वायडी नगर पुलिस ने अवैध जहरीली शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे वाली कार से 210 लीटर जहरीली शराब बरामद की है।मिली जानकारी के अनुसार एसआई अभिषेक बोरासी की टीम ने मुखबिर की सुचना पर कारवाई करते हुए गोवंश तस्करी के मामले में फरार चल रहे मुश्ताक, उस्मान और साबिर को किया गिरफ्तार।