मंदसौर: माहेश्वरी समाज ने मनाई महेश नवमी माहेश्वरी भवन से रैली व चल समारोह निकाला बड़ी संख्या में पहुंचे समाज जन।
मंदसौर महेश नवमी के अवसर पर मंदसौर, दलौदा व पिपलियामंडी में समाजजनों द्वारा चल समारोह निकाला गया। इसमें बड़ी संख्या के समाजजन शामिल हुए। मंदसौर शहर में सुबह माहेश्वरी भवन से वाहन रैली का आयोजन किया गया। वाहन रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई पुनः माहेश्वरी भवन पर पहुंची।