मंदसौर: जल गंगा जल संवर्धन अभियान का कल समापन होंगे पशुपतिनाथ मंदिर में विशेष आयोजन।
मंदसौर जिले में जल गंगा संवर्धन अभियान 5 जून से 16 जून तक चलाया जा रहा है। कल रविवार गंगा दशमी के पर्व पर अभियान का समापन होगा। इस अवसर पर भगवान पशुपतिनाथ मंदिर में विशेष आयोजन किए जाएंगे। मंदिर समिति द्वारा इसकी तैयारियां की जा रही है। मंदिर को आकर्षक विद्युत सज सज्जा, फ्लावर डेकोरेशन, रंगोली के साथ सजाया जा रहा है।