बांका: ओढ़नी पुल के पास टोटो की टक्कर से बाइक सवार युवक हुआ जख्मी, टोटो चालक हुआ फरार
Banka, Banka | May 22, 2024 ओढ़नी पुल के पास बुधवार को टोटो की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी का सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया। जानकारी के अनुसार रतनगंज निवासी अमित कुमार बाइक से बांका आ रहा था। ओढ़नी पुल के पास एक टोटो ने बाइक में टक्कर मार गई। जिसमें वह गिरकर जख्मी हो गया।