गोरखपुर: सीएचसी श्रेणी में जिले के भटहट व जैनपुर को मिला एनक्वास आयुष्मान आरोग्य मंदिर का सम्मान
टीम भावना से निरंतर प्रयास किया जाए तो किसी भी स्वास्थ्य इकाई की सूरत बदली जा सकती है । भटहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इसकी मिसाल है, 4 साल के भीतर चार बार कायाकल्प पुरस्कार और सीएचसी श्रेणी में जिले की पहली एनक्वास सर्टिफाइड इकाई बन चुका है । मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आशुतोष कुमार दूबे ने भटहट सीएचसी की तरफ से शहर के एक निजी होटल में आयोजित समारोह में कहा।