गोरखपुर: केरल के वायनाड में छात्र की आत्महत्या मामले में इंदिरा बाल विहार के पास एबीवीपी ने किया प्रदर्शन
केरल वेटनरी एंड एनिमल साइंस यूनिवर्सिटी के द्वितीय वर्ष के छात्र जेएस सिद्धार्थ का 18 फरवरी को वायनाड कैंपस हॉस्टल के बाथरूम में शव मिला था। जांच में सामने आया कि जेएस सिद्धार्थ पर एसएफआई से जुड़े अपराधियों ने केबल तार, बेल्ट से हमला कर बुरी तरह मारपीट की। उन्हें छात्रावास में निवर्स्त्र कर परेड कराया था। इस घटना विरोध में एबीवीपी ने आज जोरदार प्रदर्शन किया।